आईआईटी में लड़कियों के लिए आरक्षण

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में लड़कियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आईआईटी को 14 प्रतिशत लड़कियों को दाखिला देने के लिए कहा गया है। सत्र 2018-19 से लड़कियों के लिए अल मेरिट लिस्ट तैयार करनी होगी ताकि अधिक से अधिक लड़कियों को एडमिशन दिया जा सके। यदि किसी आईआईटी में जनरल मेरिट लिस्ट से केवल 6 फीसदी लड़कियों को ही एडमिशन मिलता है तो प्रबंधन को लड़कियों के लिए अतिरिक्त मेरिट लिस्ट तैयार करनी होगी ताकि 14 प्रतिशत लड़कियों को एडमिशन सुनिश्चित किया जा सके।
लड़कियों के लिए अलग से तैयार होने वाले मेरिट लिस्ट का असर लड़कों की संख्या पर नहीं पड़ेगा। यह आरक्षण सिर्फ एक्स्ट्रा सीटों पर लागू होगा। इसके लिए सभी आईआईटी को अपनी सीटें बढ़ाने के लिए कहा गया है ताकि 14 प्रतिशत लड़कियों का एडमिशन हर हाल में हो सके। इस साल 11 हजार 509 सीटों पर एडमिशन होना है।