हिलेरी क्लिंटन इंदौर आएंगी

इंदौर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन 11 मार्च को इंदौर आएंगी। वे इंदौर और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। हिलेरी की सुरक्षा को लेकर डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बैठक आयोजित की। डीआईजी ने बताया कि तीन अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के साथ हिलेरी की सुरक्षा के बारे में बैठक में चर्चा की गई। उनके साथ सीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। उन्हें भीड़ वाले क्षेत्रों से नहीं लाया जाएगा।