कांबली फिर मैदान में

मुंबई। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। सोमवार से मुंबई में शुरू हो रही मुंबई टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी शिवाजी पार्क लॉयंस के मेंटर के रूप में कांबली नजर आएंगे। कांबली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका भी मिल सकता है। मुंबई टी-20 लीग में शिवाजी पार्क लॉयंस टीम की कमान मुंबई के मध्यम क्रम के बल्लेबाज सिद्धेश लाड के हाथों में है। इस टीम के कोच विनोद राघवन हैं। मैच वानखेड़े स्टेडियम में 11 से 21 मार्च तक खेले जाएंगे। छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।