Rashtriya Pioneer Pride: कैलाश विजयवर्गीय के सामने छलका भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द कांग्रेसमुक्त नहीं कांग्रेसयुक्त भाजपा हो रही है कैलाश विजयवर्गीय के सामने छलका भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द कांग्रेसमुक्त नहीं कांग्रेसयुक्त भाजपा हो रही है ================================================================================ prashant on 08/09/2017 12:46:00 भाजपा कार्यालय पर अनूठा आयोजन था...भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए। कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यालय पटा पड़ा था और भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा के अलावा जीतू जिराती और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी कार्यालय में नजर आ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की पीड़ा यह थी कि पार्टी में कांग्रेसियों की जल्दी सुनी जाती है जबकि पार्टी कार्यकर्ता पीछे रह जाता है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सब कुछ सुन रहे थे और एक के बाद एक कार्यकर्ताओं को बोलने के लिए कह रहे थे। कांग्रेसमुक्त नहीं कांग्रेसयुक्त भाजपा हो रही है इंदौर। भाजपा कार्यालय पर अनूठा आयोजन था...भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए। कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यालय पटा पड़ा था और भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा के अलावा जीतू जिराती और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी कार्यालय में नजर आ रहे थे। कार्यकर्ताओं में पुरुष और महिला दोनों नजर आ रहे थे। कांग्रेसियों की जल्दी सुनी जाती है हमारी नहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पीड़ा यह थी कि पार्टी में कांग्रेसियों की जल्दी सुनी जाती है जबकि पार्टी कार्यकर्ता पीछे रह जाता है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सब कुछ सुन रहे थे और एक के बाद एक कार्यकर्ताओं को बोलने के लिए कह रहे थे। कांग्रेसमुक्त नहीं कांग्रेसयुक्त भाजपा हो रही है कुछ कार्यकर्ताओं ने यह तक कह डाला कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम कांग्रेसमुक्त भाजपा की बात कह रहे है परंतु ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है बल्कि हम कांग्रेसमुक्त नहीं बल्कि कांग्रेसयुक्त पार्टी होते जा रहे है। कार्यकर्ता का इतना कहना था कि अन्य कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उस कार्यकर्ता की बात का समर्थन किया। यादव समाज की बात भी हुई एक कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि शहर से आवारा पशुओं को बाहर तो कर दिया परंतु अब यादव समाज में पार्टी को लेकर नाराजी है। यादव समाज को पशुओं के लिए शहर के चारों ओर जगह चाहिए। यादव समाज चुनाव के समय पार्टी के विरुद्ध हो सकता है।