Rashtriya Pioneer Pride: 25 लाख रु. जमा कराएंगे 25 लाख रु. जमा कराएंगे ================================================================================ Dilip Thakur on 10/02/2018 12:08:00 भाजपा का हर मंडल जमा कराएगा समर्पण राशि इंदौर। समर्पण दिवस 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा के प्रत्येक मंडल पदाधिकारियों द्वारा समर्पण राशि जिला मुख्यालय पर जमा कराई जाएगी। संगठन द्वारा सभी मंडलों को कुल 24 लाख रुपए की समर्पण राशि जमा कराने के लिए कहा गया है। समर्पण राशि के संबंध में भाजपा कार्यालय में बैठक हुई जिसमें सम्भागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा, जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, समर्पण राशि जिला प्रभारी गोपालसिंह चौधरी,महामंत्री गुमानसिंह पंवार, चिंटू वर्मा और सुखलाल मंसारे मौजूद थे। जिलध्यक्ष सोमानी ने बताया कि महू नगर मंडल को व राऊ मंडल को 3-3 लाख और शेष 12 मंडलों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए समर्पण राशि जमा करानी है। इस राशि का उपयोग भाजपा संगठन को मजबूत करने तथा विस्तार करने के लिए किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 12 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आह्वान पर भोपाल में जम्बूरी मैदान पर होने वाले किसान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदौर जिले से 175 बसों और निजी वाहनों से करीब 10 हजार किसान भोपाल पहुंचेंगे।