Rashtriya Pioneer Pride: डोकलाम मुद्दे पर जापान ने भारत को दिया समर्थन डोकलाम मुद्दे पर जापान ने भारत को दिया समर्थन ================================================================================ prashant on 18/08/2017 10:06:00 जापान ने कहा है कि विवादित क्षेत्र डोकलाम में पूर्व की स्थिति को बदलने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। नई दिल्ली। डोकलाम में जारी तनाव के मामले में जापान ने भारत को समर्थन दिया है। जापान ने कहा है कि विवादित क्षेत्र डोकलाम में पूर्व की स्थिति को बदलने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। सिक्किम-तिब्बत-भूटान ट्राइजंक्शन इलाके में स्थित डोकलाम में चीन ने सड़क निर्माण की कोशिश की थी। यह क्षेत्र भूटान का है। भारतीय सेना ने सामरिक नजरिए से बेहद अहम इस इलाके में पीएलए को सड़क बनाने से रोक दिया था। इस मुद्दे पर करीब दो महीने से भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने डटी हुई हैं।