Rashtriya Pioneer Pride: एंटनी को ब्रेन स्ट्रोक एंटनी को ब्रेन स्ट्रोक ================================================================================ Dilip Thakur on 01/12/2017 11:43:00 पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 76 वर्षीय एंटनी का उपचार राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें हल्का ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया था। फिलहाल उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है।