Rashtriya Pioneer Pride: भारत बना वासेनार का नया सदस्य भारत बना वासेनार का नया सदस्य ================================================================================ Anurag Tagde on 08/12/2017 12:20:00 वासेनार का सदस्य बनने के बाद जहां एक तरफ भारत को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी मिल पाएगी तो वहीं दूसरी तरफ परमाणु अप्रसार के क्षेत्र एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के बावजूद नई दिल्ली का रुतबा भी बढ़ेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तता उत्कृष्ट निर्यात नियंत्रण व्यवस्था देखनेवाली संस्था वासेनार आरेंजमें (डब्ल्यूए) ने भारत को अपना नया सदस्य बनाया है। भारत के वासेनर अरेंजमेंट का 42वां सदस्य बनने से अप्रसार क्षेत्र में देश का कद बढ़ने के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के शामिल किए जाने का दावा मजबूत होगा। वासेनार का सदस्य बनने के बाद जहां एक तरफ भारत को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी मिल पाएगी तो वहीं दूसरी तरफ परमाणु अप्रसार के क्षेत्र एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के बावजूद नई दिल्ली का रुतबा भी बढ़ेगा। भारत को वासेनर में शामिल करने का फैसला विएना में चली दो दिनों की बैठक में लिया गया है। इससे परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) पर भारत का दावा और भी मजबूत होगा। इसके सदस्य देशों के बीच हथियारों के हस्तांतरण में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जाता है। चीन इस संस्था का सदस्य नहीं है, फिर भी उसने अड़चन डालने की भरसक कोशिश की। एक जारी बयान में कहा गया- वासेनर अरेंजमेंट में शामिल देशों ने सदस्यों के लिए आए आवेदनों की समीक्षा की और भारत को 42वें सदस्य देश के तौर पर शामिल करने पर सहमति बनी। जैसे ही इस दिशा में जरुरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी भारत वासेनर का सदस्य बन जाएगा। पिछले साल जून में भारत को मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (एमटीसीआर) की पूर्णकालिक सदस्यता दी गई थी। अमेरिका के साथ परमाणु करार होने के बाद से लगातार भारत इसकी निर्यात नियंत्रण संस्था से जुड़ना चाह रहा है, जैसे- एनएसजी, एमटीसीआर, आॅस्ट्रेलिया ग्रुप, वासेनर। ये सभी परमाणु, जैविक और रासायनिक हथियार और प्रोद्यौगिकी को रेगुलेट करता है।