Rashtriya Pioneer Pride: 500 भारतीय पाक की जेलों में 500 भारतीय पाक की जेलों में ================================================================================ Dilip Thakur on 20/12/2017 13:29:00 पाकिस्तान की जेलों में 500 से ज्यादा भारतीय बंद हैं। इनमें से अधिकतर मछुआरे हैं। उन्हें अरब सागर में पाकिस्तान के जल क्षेत्र में आकर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है लाहौर। पाकिस्तान की जेलों में 500 से ज्यादा भारतीय बंद हैं। इनमें से अधिकतर मछुआरे हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान की जेलों में 527 भारतीयों समेत 996 विदेशी कैदी हैं जो आतंकवाद, हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी और देश में अवैध तरीके से घुसने समेत कई अपराधों में कथित तौर पर शामिल हैं। भारत के अधिकतर कैदी मछुआरे हैं। उन्हें अरब सागर में पाकिस्तान के जल क्षेत्र में आकर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिछले महीने पाकिस्तानी समुद्र सुरक्षा एजेंसी ने देश के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मंत्रालय ने कहा कि विदेशी कैदियों में एक सऊदी अरब का नागरिक है जबकि दो चीनी हैं। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने लाहौर उच्च न्यायालय को बताया कि 100 देशों में 9 हजार 476 पाकिस्तानी नागरिक कैद हैं। अधिकारी ने बताया कि अधिकतर पाकिस्तानी कैदी सऊदी अरब और यूएई में हैं।