Rashtriya Pioneer Pride: आईएएस अधिकारियों को चेतावनी आईएएस अधिकारियों को चेतावनी ================================================================================ Dilip Thakur on 26/12/2017 23:18:00 सरकार ने आईएएस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे अगले महीने तक संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक करें। ऐसा नहीं करने पर उनके प्रमोशन और विदेश में पोस्टिंग के लिए जरूरी विजिलेंस क्लियरेंस नहीं दिया जाएगा। नई दिल्ली। सरकार ने आईएएस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे अगले महीने तक संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक करें। ऐसा नहीं करने पर उनके प्रमोशन और विदेश में पोस्टिंग के लिए जरूरी विजिलेंस क्लियरेंस नहीं दिया जाएगा। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने केंद्र सरकार के सभी विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है किअधिकारियों से 31 जनवरी 2018 तक अचल संपत्ति रिटर्न जमा कराया जाए। 2011 के निर्देशों के अनुसार जिन अधिकारियों ने समय पर अपने संपत्ति की जानकारी नही दी उन्हें क्लियरेंस नहीं दिया जाएगा और भारत सरकार में वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए प्रमोशन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।