Rashtriya Pioneer Pride: साक्षी मलिक के नाम पर कॉलेज साक्षी मलिक के नाम पर कॉलेज ================================================================================ Dilip Thakur on 02/01/2018 11:45:00 हरियाणा सरकार ने रोहतक जिले के कॉलेज का नाम बदल कर साक्षी मलिक गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज करने का निर्णय लिया है। चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रोहतक जिले के सरकारी कॉलेज का नाम बदल कर साक्षी मलिक गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज करने का निर्णय लिया है। रेसलर साक्षी मलिक ने 2016 रिओ ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया था। साक्षी मलिक की माता सुदेश मलिक के मुताबिक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने गांव में हुए एक आयोजन के दौरान कॉलेज का नाम साक्षी मलिक के नाम पर रखने की घोषणा की।