Rashtriya Pioneer Pride: अग्नि-5 का परीक्षण सफल अग्नि-5 का परीक्षण सफल ================================================================================ Dilip Thakur on 18/01/2018 12:28:00 रक्षा क्षेत्र में भारत को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। भारत ने ओडिशा के तट पर अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मुंबई। रक्षा क्षेत्र में भारत को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। भारत ने ओडिशा के तट पर अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को भारत में ही बनाया गया है। परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल की रेंज में पूरा चीन और पाकिस्तान आएगा। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसके सफल परीक्षण की जानकारी दी। मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट स्थित अब्दुल कलाम आइलैंड से किया गया। अग्नि-5 की मारक झमता 5 हजार किलोमीटर है। मिसाइल कई हथियारों को साथ लेकर जा सकती है। साथ ही एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का सामना भी कर सकती है। अग्नि-5 मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। इसका वजन 50 टन है और यह डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ढोने में सक्षम है। इसकी स्पीड ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है।