Rashtriya Pioneer Pride: नौसेना को मिली करंज नौसेना को मिली करंज ================================================================================ Dilip Thakur on 31/01/2018 12:07:00 स्कॉर्पियन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी करंज को बुधवार को समुद्र में उतारा गया। मुंबई। स्कॉर्पियन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज को बुधवार को नौसेना प्रमुख सुनील लांबा की मौजूदगी में मुंबई मझगांव डॉक पर समुद्र में उतारा गया। पहली स्कार्पियन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस कलवरी 14 दिसंबर 2017 को समुद्र में उतारी गई थी। करंज स्वदेशी पनडुब्बी है। कलवरी और खांदेरी के बाद करंज से नौसेना और अधिक सशक्त हुई है। करंज दुश्मनों को चकमा देकर सटीक निशाना लगाने और टॉरपीडो व एंटी शिप मिसाइलों से हमले करने में सक्षम है। दुश्मनों को चकमा देकर यह पनडुब्बी बच निकल सकती है। पनडुब्बी विभिन्न तरह की जानकारियों को हासिल करने जैसे कार्यों में भी उपयोग की जाएगी। कंरज पनडुब्बी का वजन 1565 टन है।