Rashtriya Pioneer Pride: राष्ट्र मंच से जुड़े शत्रुघ्न सिन्हा राष्ट्र मंच से जुड़े शत्रुघ्न सिन्हा ================================================================================ Dilip Thakur on 03/02/2018 11:39:00 सिन्हा ने कहा- भाजपा में मुझे सौतेले बेटे की तरह महूसस होता है। नई दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के गैर राजनीतिक संगठन राष्ट्र मंच से नाता जोड़ लिया है। शत्रुघ्न का कहना है कि भाजपा में उन्हें सौतेले बेटे की तरह महसूस होता है जबकि मैं तो खुली हवा में सांस लेने वाला आजाद व्यक्ति हूं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहेब क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। हाल ही में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे बोलने के अलावा कोई दूसरा काम करने ही नहीं दिया गया। यशवंत सिन्हा के गैर राजनीतिक संगठन राष्ट्र मंच से जुड़ने के बाद मैं स्वयं को आजाद महसूस कर रहा हूं। अब मैं देश की बेहतरी के लिए काम कर सकूंगा और अपनी बात खुलकर कह सकूंगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र मंच कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। हम समाज में बदलाव के लिए काम करेंगे। यह बदलाव जुबानी जमा-खर्च नहीं होंगे बल्कि वास्तव में बदलाव नजर आएंगे। यह पूछने पर कि क्या इन मुद्दों पर आपको काम करने दिया जाएगा तो उन्होंने कहा कि बिलकुल करने दिया जाएगा क्योंकि हमारे देश के एक्शन हीरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तो देश में सुधार ही चाहते हैं।