Rashtriya Pioneer Pride: दो पूर्व आईएएस कांग्रेस में दो पूर्व आईएएस कांग्रेस में ================================================================================ Dilip Thakur on 10/02/2018 11:09:00 राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल मुंबई। दो पूर्व आईएएस अधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए गए हैं। दोनों का महाराष्ट्र की दलित राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव है। मुंबई उपनगर के कलेक्टर, म्हाडा के सीईओ और एफडीए कमिश्नर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहे उत्तम खोब्रागडे आरपीआई का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। खोब्रागडे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दूसरे पूर्व अधिकारी किशोर गजभिए बीएसपी छोड़कर कांग्रेस के साथ जुड़ गए। दोनों दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।