Rashtriya Pioneer Pride: उत्तर भारतीय पर्यटक धरती पर गंदगी उत्तर भारतीय पर्यटक धरती पर गंदगी ================================================================================ Dilip Thakur on 10/02/2018 11:46:00 गोवा के मंत्री ने दिया बयान पणजी। गोवा के सिटी प्लानिंग मंत्री विजय सरदेसाई ने उत्तर भारत के पर्यटकों को लेकर विवादित बयान दिया है। गोवा बिज फेस्ट में संबोधित करते हुए मंत्री सरदेसाई ने कहा कि गोवा की आबादी पर्यटकों के रूप में लगभग छह गुना है। उत्तरी भारत पर्यटक बाढ़ के समान हैं और वे धरती पर गंदगी हैैं। हम गोवा को दूसरा गुरुग्राम नहीं बनने देंगे। गोवा की समस्याओं के लिए उत्तर भारतीय राज्य जिम्मेदार हैं। इन राज्यों से आने वाले लोग गोवा को हरियाणा बनाना चाहते हैं। मंत्री विजय सरदेसाई ने सरकार की सस्ती घरेलू पर्यटन पॉलिसी की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी पॉलिसी की वजह से ही राज्य में 1.2 करोड़ टूरिस्ट आ जाते हैं। उत्तर भारत से आने वाले पर्यटक गोवा में सफाई के मुद्दे को मुश्किल बना रहे हैं।