Rashtriya Pioneer Pride: राज्यसभा की 58 सीटें खाली होंगी राज्यसभा की 58 सीटें खाली होंगी ================================================================================ Dilip Thakur on 24/02/2018 12:28:00 मतदान 23 मार्च को नई दिल्ली। राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती भी इसी दिन होगी। 16 राज्यों की 58 सीटें अप्रैल और मई में खाली हो रही हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। सबसे ज्यादा 10 सीटें यूपी की हैं। 58 में से ज्यादा भाजपा के 17 सांसद हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। भाजपा मौजूदा सीटों को यथावत रखते हुए करीब 15 सीटें और हासिल कर लेगी। इससे राज्यसभा में उसके सांसदों की संख्या 72 से ज्यादा हो जाएगी। भाजपा को सबसे ज्यादा 9 सीटें यूपी से और 3 राजस्थान, 2 महाराष्ट्र से, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड से 1-1 सीट मिलने की संभावना है। इसके बावजूद एनडीए राज्यसभा में बहुमत से करीब 20 से 25 सीटें दूर रहेगी। अभी एनडीए के राज्यसभा में 83 सांसद हैं। कांग्रेस के 12 सांसदों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। कांग्रेस को गुजरात और महाराष्ट्र से ही सीटें मिलेंगी। उसे 8 सीटों का नुकसान हो सकता है। इनका कार्यकाल पूरा होगा- केंद्रीय मंत्री जेटली, जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, थावरचंद गहलोत, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, रेणुका चौधरी और मनोनीत सदस्य रेखा, सचिन तेंडुलकर आदि।