Rashtriya Pioneer Pride: गोरखपुर व फूलपुर में भाजपा को झटका गोरखपुर व फूलपुर में भाजपा को झटका ================================================================================ Dilip Thakur on 14/03/2018 13:59:00 लोकसभा उपचुनाव : मतगणना जारी लखनऊ। उत्तरप्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। समय दोपहर 1.50-फूलपुर में 15वें राउंड की गिनती के बाद सपा 22848 वोटों से आगे चल रही है। सपा को अब तक 167708, बीजेपी को 144166 वोट मिले हैं। समय दोपहर 1.50- गोरखपुर में सपा 14937 वोटों से आगे चल रही है। अब तक बीजेपी को 179823 और सपा को 194760 वोट मिले हैं। दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती अभी जारी है।