Rashtriya Pioneer Pride: सड़क हादसे : 10 गुना बढ़ेगी मुआवजा राशि सड़क हादसे : 10 गुना बढ़ेगी मुआवजा राशि ================================================================================ Dilip Thakur on 12/05/2018 11:22:00 परिवहन मंत्रालय ने तैयार किया प्रस्ताव मुंबई। सड़क हादसे में मृत्यु अथवा घायल होने पर मिलने वाली मुआवजे की राशि में शीघ्र ही सरकार द्वारा वृद्धि की जाएगी। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने यह राशि 10 गुना तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार नया नियम शीघ्र ही लागू किया जाएगा। इसके लागू होने के बाद दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा राशि मिलेगी। विकलांग होने की स्थिति में 50 हजार से 5 लाख तक की राशि मिलेगी। मुआवजा राशि में हर वर्ष 5 प्रतिशद की दर से वृद्धि होगी। भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बहुत अधिक है। हर वर्ष करीब डेढ़ लाख लोग दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं और करीब 5 लाख से अधिक लोग घायल होते हैं। मुआवजे की राशि बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ ही वाहन मालिकों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा क्योंकि थर्ड पार्टी इंश्युरेंस की प्रीमियम में वृद्धि की जाएगी।