Rashtriya Pioneer Pride: कर्नाटक में भाजपा आगे

कर्नाटक में भाजपा आगे
================================================================================
Dilip Thakur on 15/05/2018 10:25:00

भाजपा को 113 और कांग्रेस को 64
सीटों पर बढ़त

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा
चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे
शुरू हुई। 224 में से 222 सीटों के
लिए मतदान हुआ था। अब तक के
रुझानों के अनुसार 113 सीटों पर
भाजपा और 64 सीटों पर कांग्रेस
आगे है। जेडीएस 43 और 2 सीट पर अन्य
उम्मीदवार आगे हैं। राज्य की 224
सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर
12 मई को मतदान हुआ था। आरआर नगर
सीट पर गड़बड़ी की शिकायत के चलते
निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थगित
कर दिया था। जयनगर सीट पर भाजपा
उम्मीदवार के निधन के कारण
चुनाव टालना पड़ा। दोपहर तक
चुनाव परिणाम स्पष्ट हो
जाएंगे।