Rashtriya Pioneer Pride: तीन दिन पहले केरल पहुंचा मानसून तीन दिन पहले केरल पहुंचा मानसून ================================================================================ Dilip Thakur on 29/05/2018 13:51:00 भीषण गर्मी में खुशखबरी, केरल में झमाझम बारिश मुंबई। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए यह वाकई खुशखबर है कि मानसून निर्धारित समय से तीन दिन पहले केरल पहुंच गया है। केरल के कई क्षेत्रों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून तीन दिन पहले केरल पहुंच गया है। दक्षिणी राज्य में मानसून पहुंचने का मतलब है कि देश में चार माह तक चलने वाले वर्षा के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार देश में मानसून आमतौर पर 1 जून तक पहुंचता है। इसके बाद पूरे देश में इसके सक्रिय होने में करीब डेढ़ माह का समय लगता है। पछुआ हवा (पश्चिम से चलने वाली हवा) के समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर होना भी एक मानक है।