Rashtriya Pioneer Pride: उपचुनाव : बीजेपी केवल 1 सीट पर आगे उपचुनाव : बीजेपी केवल 1 सीट पर आगे ================================================================================ Dilip Thakur on 31/05/2018 10:50:00 लोकसभा की 4 आर विधानसभा की 9 सीटों पर मतगणना जारी नई दिल्ली। यूपी की कैराना लोकसभा सीट सहित देश की 4 लोकसभा सीटों और 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए मतगणना जारी है। महाराष्ट्र की पलुस कादेगांव सीट पर कांग्रेस के विश्वजीत पतंगराव कदम निर्विरोध चुने गए। उपचुनाव रुझान- - यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी 32 हजार वोटों से आगे। - महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर एनसीपी 3100 वोटों से आगे। - कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस 32 हजार वोटों से आगे। - झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे। - झारखंड की सिल्ली विधानसभा सीट पर जेएमएम आगे। - बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर फिलहाल आरजेडी आगे। - मेघालय की अंपाती विधानसभा पर कांग्रेस आगे। - नगालैंड में एनडीपीपी आगे।