Rashtriya Pioneer Pride: हमला : 6 जवान शहीद

हमला : 6 जवान शहीद
================================================================================
Dilip Thakur on 27/06/2018 13:20:00

घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से
अस्पताल पहुंचाया

झारखंड। नक्सलियों ने एक बार
फिर सुरक्षा बलों को निशाना
बनाया। इस बार 6 जवानों को जान से
हाथ धोना पड़ा। 4 जवान गंभीर घायल
हैं। यह वारदात झारखंड में
पलामू के पास गढ़वा जिले में
हुई।
सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्च
आॅपरेशन चला रहे थे इसी दौरान
नक्सलियों लैंडमाइन से
ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट होते
ही पेड़ों के पीछे छिपे
नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर
भारी गोलीबारी शुरू कर दी। यह
इलाका जंगल में काफी अंदर है।
सूचना मिलने पर अतिरिक्त जवान
वहां भेजे गए हैं। घायल जवानों
को हेलिकॉप्टर से अस्पताल
पहुंचाया गया। जिस स्थान पर
नक्सलियों ने यह वारदात की उसे
बूढ़ा पहाड़ के नाम से जाना जाता
है। बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र झारखंड,
छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश सीमा
पर है। वारदात के बाद नक्सली
किस राज्य की सीमा में गए यह पता
किया जा रहा है।