Rashtriya Pioneer Pride: फिर रुकी अमरनाथ यात्रा फिर रुकी अमरनाथ यात्रा ================================================================================ Dilip Thakur on 05/07/2018 11:24:00 भारी बारिश और भूस्खलन के कारण परेशानी श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा को शुरूआत के बाद से ही प्राकृतिक बाधा के कारण बार-बार रोकना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण एक बार फिर यात्रा को रोका गया है। बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्गों पर यात्रा थम गई है। बुधवार को मौसम खराब होने तथा भूस्खलन के कारण तीन यात्रियों की मौत हो गई थी। पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ 5 हो चुकी है। इसी के साथ यात्रा की शुरुआत से अब तक 11 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार मार्ग पर फिसलन और लगातार बारिश के कारण यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।