Rashtriya Pioneer Pride: राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने भाजपा छोड़ी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने भाजपा छोड़ी ================================================================================ Dilip Thakur on 19/07/2018 11:18:00 दो बार सांसद रहे, भाजपा के थिंक टैंक में भी थे शामिल नई दिल्ली। दो बार राज्यसभा सांसद रहे व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चंदन मित्रा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। संभावना है कि मित्रा शीघ्र ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वे भाजपा के थिंक टैंक में भी शामिल रहे हैं। वे बिहार और पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। मित्रा ने 2014 में हुगली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन पराजित हो गए थे। इसके पूर्व गत वर्ष महाराष्ट्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोदिंया-भंडारा से लोकसभा सांसद नाना पटोले ने भी भाजपा व लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा यह सीट हार गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी विरोध करते करते भाजपा से बाहर भी जा चुके हैं। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व कीर्ति आजाद के बयान भी पार्टी के विरोध में कई बार सामने आ चुके हैं।