Rashtriya Pioneer Pride: 3 साल में 1.10 लाख बलात्कार 3 साल में 1.10 लाख बलात्कार ================================================================================ Dilip Thakur on 19/07/2018 14:09:00 केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष- 2014 से 2016 के बीच पूरे देश में बलात्कार के 1 लाख 10 हजार 333 मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2016 में बलात्कार के 38 हजार 947 मामले दर्ज किए गए जबकि 2015 में 34 हजार 651 और 2014 में 36 हजार 735 मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया कि 2014 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3 लाख 39 हजार 457 मामले दर्ज किए गए जबकि 2015 में यह संख्या 3 लाख 29 हजार 243 रही थी। 2016 में 3 लाख 38 हजार 954 मामले दर्ज किए गए थे। 3 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कुल संख्या 10 लाख 7 हजार 654 रही। एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2015 से 2017 तक की अवधि के दौरान उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में 199 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।