Rashtriya Pioneer Pride: पुतिन आज दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन आज दिल्ली पहुंचेंगे ================================================================================ Dilip Thakur on 04/10/2018 10:51:00 दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज गुरुवार को दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। वे भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देनजर कच्चे तेल की स्थिति सहित विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर रूस से समझौते के साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की मजबूती को लेकर भी अहम चर्चा होगी। यह करार पांच अरब डॉलर की राशि से ज्यादा का होगा। रूस और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच पुतिन की यात्रा पर अमेरिका की निगाह भी होगी।