Rashtriya Pioneer Pride: 600 कर्मचारियों को मिलेगा बंगला और कार 600 कर्मचारियों को मिलेगा बंगला और कार ================================================================================ Dilip Thakur on 25/10/2018 10:40:00 दीपावली पर कंपनी मालिक द्वारा तोहफा अहमदाबाद। देश में एक कंपनी ऐसी भी है जिसके कर्मचारियों को कंपनी संचालक द्वारा दीपावली पर कीमती तोहफे भेंट किए जाते हैं। ये हैं हरे कृष्ण डायमंड कंपनी के मालिक सावजी भाई ढोलकिया। वे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार दीपावली पर वे अपने कर्मचारियों को कार के साथ ही बंगले भी गिफ्ट में देने वाले हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बार सावजी ढोलकिया अपने 600 कर्मचारियों को दीपावली कार और बंगले गिफ्ट देंगे। इसके अलावा अन्य सैकड़ों कर्मचारियों को ज्वैलरी भी भेंट करेंगे। ढोलकिया ने इसी वर्ष कंपनी के तीन कर्मचारियों को मर्सीडीज कारें भेंट की थीं। प्रत्येक कार की कीमत 1-1 करोड़ रुपए थी। वर्ष-2017 में ढोलकिया ने 1200 कर्मचारियों को कारें भेंट की थीं। इससे पहले वर्ष 2016 में दीपावली बोनस के रूप में 51 करोड़ की राशि खर्च की थी।