Rashtriya Pioneer Pride: मिशेल को भारत लाया गया मिशेल को भारत लाया गया ================================================================================ Dilip Thakur on 05/12/2018 12:10:00 अगुस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में रिश्वत का मामला नई दिल्ली। अगुस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को मंगलवार रात यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। मिशेल के भारत आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि अब कांग्रेस का प्रथम परिवार मुश्किल में पड़ सकता है। सीबीआई ने मिशेल को बुधवार को सीबीआई कोर्ट के सामने पेश किया। यूएई सरकार ने मंगलवार को ब्रिटिश नागरिक मिशेल के प्रत्यर्पण की मंजूरी दी थी। उसे दुबई से विमान से भारत लाया गया। मिशेल से सौदे में रिश्वतखोरी के कई अहम राज खुल सकते हैं। हेलीकॉप्टर सौदे के तीन बिचौलियों में से मिशेल एक बताया गया है। सीबीआई का आरोप है कि मिशेल के अलावा गुइदो हश्के और कार्लो गेरोसा का भी घूसखोरी की रकम सौदे से जुड़े लोगों तक पहुंचाने में हाथ था। आरोप है कि अगुस्ता ने सौदा हासिल करने के लिए 423 करोड़ रुपए की घूस दी गई थी जो डील की शर्तों का उल्लंघन था, इसमें मिशेल को 225 करोड़ मिले थे। सीबीआई का आरोप है कि सौदे की वजह से करीब 2666 करोड़ का नुकसान भारत सरकार को हुआ था।