Rashtriya Pioneer Pride: प्लेन में छेड़छाड़, आरोपी 65 साल का प्लेन में छेड़छाड़, आरोपी 65 साल का ================================================================================ Dilip Thakur on 08/01/2019 11:46:00 दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में की हरकत मुंबई। दिल्ली से मुंबई जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान में समीप की सीट पर बैठी 41 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 65 वर्ष बताई गई है। सहार पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा है कि दिल्ली के बिजनेसमैन अनिल कुमार ने उड़ान के दौरान कई बार उसे गलत नीयत से छुआ। इस पर उसने एयरलाइन क्रू से शिकायत की। क्रू मेंबर्स ने अधिकारियों तक यह बात पहुंचाई और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मुंबई एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी को आईपीसी के सेक्शन 354 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने शिकायत में कहा है कि छेड़छाड़ कर रहे अनिल को उसने दो बार फटकार लगाई, इसके बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं तब बाद महिला ने क्रू मेंबर्स को शिकायत की और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा।