Rashtriya Pioneer Pride: कानपुर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कानपुर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर ================================================================================ Dilip Thakur on 11/04/2019 12:30:00 वाराणसी तीसरे स्थान पर नई दिल्ली। क्लाइमेट ट्रेंड्स द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहरों की सूची में 14 शहर भारत के हैं। इनमें से 4 उत्तर प्रदेश के हैं। कानपुर दुनिया में सबसे अधिक प्रदूषित शहर है और सूची में यह प्रथम स्थान पर है। वाराणसी में सांस की बीमारी और एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वाराणसी को तीसरे स्थान पर रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की इस सूची में राजधानी दिल्ली छठे स्थान पर है। पॉलिटिकल लीडर्स पोजिशन एंड एक्शन और एयर क्वालिटी इन इंडिया 2014-19 में यह जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश का कानपुर दुनिया में सबसे अधिक प्रदूषित शहर है और सूची में यह प्रथम स्थान पर है। हरियाणा का फरीदाबाद दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर है। बिहार का गया और पटना क्रमश: चौथे और पांचवे स्थान पर और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली छठे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सातवें स्थान पर है। आगरा, मुजफ्फरपुर, श्रीनगर, गुरुग्राम, जयपुर, पटियाला और जोधपुर भी इस सूची में हैं।