Rashtriya Pioneer Pride: नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस आगे नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस आगे ================================================================================ prashant on 12/10/2017 13:02:00 नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में विजेता का फैसला जल्द होने वाला है। यहां महानगर पालिका चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था। यह चुनाव बीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना तीनों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में विजेता का फैसला जल्द होने वाला है। यहां महानगर पालिका चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था। यह चुनाव बीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना तीनों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस की ओर से यहां चुनावी मैदान में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। उनके लिए यहां जीत दर्ज करना इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि उन्होंने यहीं से जीत हासिल कर संसद का सफर तय किया था। वहीं बीजेपी के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी यहां जोरदार प्रचार किया था। अब तक घोषित परिणामों के अनुसार - असदुद्दीन ओवैसी की मां जकिया बेगम चुनाव हार गई है। - कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि बीजेपी को केवल एक ही सीट मिली है। - कांग्रेस ने 31 सीटों पर बढ़त बनाई। भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है. - शिवसेना को दो सीटों पर बढ़त मिली है।