Rashtriya Pioneer Pride: बेस्ट पर खतरा, हर माह 100 करोड़ का घाटा बेस्ट पर खतरा, हर माह 100 करोड़ का घाटा ================================================================================ Dilip Thakur on 28/11/2017 10:53:00 मुंबई की लाइफ लाइन बेस्ट की बसों के संचालन पर खतरा मंडरा रहा है। भारी घाटे के कारण कर्मचारियों को हर माह कर्ज लेकर वेतन बांटना पड़ रहा है। मुंबई। मुंबईवासियों के लिए लाइफ लाइन बन चुकी बेस्ट की बसों के संचालन पर खतरा मंडरा रहा है। इनबसों में हर दिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं इसके बावजूद बसों का संचालन करने वाली कंपनी बेस्ट घाटे में है। यही हालत रही तो बस कंपनी पर कभी भी ताला लग सकता है। बीएमसी आयुक्त अजय मेहता ने पार्षदों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समस्या के निराकरण के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे। बेस्ट के अधिकारी व्यवस्थाओं में सुधारों के निर्देशों को नहीं मान रहे हैं इस कारण प्रशासक की नियुकि की जाए। आयुक्त ने कहा कि कहा कि हर माह करीब 100 करोड़ का घाटा हो रहा है। कर्ज लेकर कर्मचारियों को वेतन देना नड़ रहा है। प्रशासक की नियुक्ति के लिए नियमों में बदलाव करना होगा। महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर द्वारा प्रशासक की नियुक्ति के लिए सहमति दी गई। उधर बेस्ट समिति अध्यक्ष अनिल कोकिल ने आयुक्त की कोशिशों का जोरदार विरोध किया।