Rashtriya Pioneer Pride: आठ दिनों से किसान बैठे हैं धरने पर आठ दिनों से किसान बैठे हैं धरने पर ================================================================================ Dilip Thakur on 07/12/2017 12:46:00 कुक्षी और डही तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए किसान पिछले आठ दिनों से धरने पर बैठे हैं। गुरुवार से किसानों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। कुक्षी (धार)। कुक्षी और डही तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए किसान पिछले आठ दिनों से धरने पर बैठे हैं। गुरुवार से किसानों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई द्वारा किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार किसानों की अन्य मांगें हैं- कपास, मिर्च, सोयाबीन और मक्का की फसल का वर्ष 2015 से 2017 तक का बोनस दिया जाए। शहीद चंद्रशेखर आजाद डैम का पानी खेती और पेयजल के लिए दिया जाए। कृषि उपकरणों को कर मुक्त किया जाए। बुधवार को प्रशासन के अधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंच कर किसानों से चर्चा की। किसानों ने अधिकारियों से कहा कि खेती को लाभ का धंधा कैसे बनाएं, बाजार में फसलें अत्यंत कम कीमत पर बेचनी पड़ रही हैं। शासन द्वारा लागू भावांतर योजना की राशि भी अब तक नहीं मिली है। किसानों की मांगों पर शासन द्वारा ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।