Rashtriya Pioneer Pride: स्कूल में घुसा तेंदुआ

स्कूल में घुसा तेंदुआ
================================================================================
Dilip Thakur on 11/12/2017 11:01:00

अंधेरी की शेर-ए-पंजाब कॉलोनी
में स्थित एक प्ले ग्रुप व
नर्सरी स्कूल में रविवार सुबह
तेंदुआ घुस गया। लिस और वन
विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही
देर में स्कूल की इमारत को घेर
लिया और तेंदुए को पकड़ने में
जुट गए। दिन भर की मशक्कत के बाद
कर्मचारी शाम 6.30 बजे तेंदुए को
बेहोश करके पकड़ सके।

मुंबई। अंधेरी की शेर-ए-पंजाब
कॉलोनी में स्थित एक प्ले ग्रुप
व नर्सरी स्कूल में रविवार सुबह
तेंदुआ घुस गया। यह मामला
गार्डन लेन सोसाइटी स्थित
स्कूल का है। आसपास के लोगों ने
बताया कि तेंदुए को सुबह करीब 4
बजे स्कूल में घुसते देखा गया
था। इसकी सूचना पुलिस और वन
विभाग को दी गई। पुलिस और वन
विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही
देर में स्कूल की इमारत को घेर
लिया और तेंदुए को पकड़ने में
जुट गए। दिन भर की मशक्कत के बाद
कर्मचारी शाम 6.30 बजे तेंदुए को
बेहोश करके पकड़ सके। इसके बाद
तेंदुए को नेशनल पार्क में ले
जाकर छोड़ दिया गया।