Rashtriya Pioneer Pride: मुंबई की आबादी पर हेमा का बयान मुंबई की आबादी पर हेमा का बयान ================================================================================ Dilip Thakur on 29/12/2017 20:47:00 सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मुंबई जहां खत्म होता है,वहां से दूसरा शहर शुरू होना चाहिए। बार में आग लगने का कारण मुंबई की अधिक आबादी है। नई दिल्ली। मुंबई के कमला मिल कंपाउंड स्थित बार में आग लगने से 15 लोगों की मौत के मामले बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अजीब बयान दिया है। हेमा के इस बयान की सोशल मीडिया पर तीखी निंदा शुरू हो गई है। लोगों ने बयान को असंवेदनशील करार दिया। कुछ लोगों ने बयान को मुंबई के निवासियों का अपमान करार दिया। मीडिया से चर्चा में हेमा ने कहा कि मुंबई की आबादी बहुत अधिक है। मुंबई जहां खत्म होता है,वहां से दूसरा शहर शुरू होना चाहिए, लेकिन इस शहर का लगातार विस्तार हो रहा है। हर शहर में एक निश्चित आबादी ही रहनी चाहिए। इसके बाद अधिक लोगों को बसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। लोगों को किसी नए शहर में जाना चाहिए।