Rashtriya Pioneer Pride: 1137 पद, 2 लाख से ज्यादा आवेदन 1137 पद, 2 लाख से ज्यादा आवेदन ================================================================================ Dilip Thakur on 17/04/2018 11:23:00 सिपाहियों की भर्ती मुंबई। मुंबई पुलिस में सिपाही के 1137 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती के लिए 2 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। डॉक्टरों, वकीलों, एमबीए और इंजीनियरों ने भी सिपाही की नौकरी के लिए आवेदन दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। हुतात्मा मैदान नैगांव, गोरेगांव पुलिस मैदान और घाटकोपर में हर दिन करीब 9 हजार आवेदकों को शारीरिक परीक्षण हेतु बुलाया जा रहा है। सिपाही को रहने के लिए आवास मिलता है। साथ ही 25 हजार रुपए हर महीने वेतन और अन्य भत्ते मिलते हैं।