Rashtriya Pioneer Pride: मुंबई में रेलवे फुटओवर ब्रिज गिरा मुंबई में रेलवे फुटओवर ब्रिज गिरा ================================================================================ Dilip Thakur on 03/07/2018 12:16:00 पांच लोग घायल, लोकल रेल सेवा प्रभावित मुंबई। अंधेरी में आज सुबह रेलवे फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। इस कारण रेल सेवा ठप हो गई। डब्बेवालों की सेवाएं भी गड़बड़ा गईं। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंधेरी स्टेशन के फुटओवर ब्रिज का ईस्ट की ओर का हिस्सा ढह गया। आपदा प्रबंधन के कर्मी, दमकल कर्मी और अन्य एजेंसियां मलबे को साफ करने में जुटी हुई हैं। हादसे के समय फुट ब्रिज के नीचे से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ब्रिज गिरने के बाद पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित होने से शहर थम सा गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाकर के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि तेज बारिश के कारण फुटओवर ब्रिज में दरारें पड़ गईं और उसके बाद पुल ढह गया।