Rashtriya Pioneer Pride: मुंबई पहुंचा मराठा आरक्षण आंदोलन मुंबई पहुंचा मराठा आरक्षण आंदोलन ================================================================================ Dilip Thakur on 25/07/2018 13:18:00 ठाणे में बस में तोड़फोड़ मुंबई। मराठा आरक्षण आंदोलन आज बुधवार को मुंबई तक पहुंच गया। मुंबई बंद के दौरान ठाणे में हिंसा की घटनाएं हुईं। आंदोलनकारियों ने बस में तोड़फोड़ की और दुकानें बंद कराईं। मजीवाड़ा पुल पर टायर जला कर ट्रैफिक बाधित किया गया। मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। मंगलवार को आंदोलन के दौरान जहर खाने वाले किसान प्रदर्शनकारी की आज अस्पताल में मौत हो गई है। आंदोलन के दौरान पिछले तीन दिनों में अब तक पुलिस कॉन्स्टेबल सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में बंद का ऐलान किया गया है। कल मंगलवार को आंदोलन के दौरान 5 लोगों ने जान देने की कोशिश की थी जिसमें से एक की आज मौत हो गई। वहीं एक कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई।