Rashtriya Pioneer Pride: निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी ================================================================================ Dilip Thakur on 04/09/2018 14:00:00 कर्नाटक : 982 सीटें जीतीं नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद अब निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। कर्नाटक के 22 जिलों के 105 निकाय चुनाव के 2662 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस सबसे आगे रही है। 10 जिलों के शहरों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है वहीं 6 जिलों में बीजेपी, 3 में जेडीएस और 1 जिले में निर्दलीयों को जीत मिली है। 2 सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस में से किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस ने कुल 2662 सीटों में से 982 सीटें जीती हैं जबकि विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली बीजेपी ने 929 सीटों पर जीत हासिल की है।