Rashtriya Pioneer Pride: कोर्ट में जज को सांप ने काटा कोर्ट में जज को सांप ने काटा ================================================================================ Dilip Thakur on 05/09/2018 10:51:00 कोर्ट चैंबर में बैठ कर कार्य कर रहे थे मुंबई। नवी मुंबई में एक कोर्ट के चैंबर में बैठे जज को सांप ने काट लिया। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कम्प मच गया। जज को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। सपेरे को बुलवा कर सांप को भी पकड़ लिया गया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पनवेल कोर्ट में हुई। ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) कोर्ट के चेम्बर में बैठ कर कार्य कर रहे थे तभी उनके पैर में सांप ने काट लिया। जज ने अपने स्टाफ को इसकी जानकारी दी। उन्हें तुरंत समीप स्थित शासकीय हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सांप जहरीला नहीं था। उधर कोर्ट के स्टाफ ने सपेरे को बुलवाया। उसने सांप को पकड़ लिया।