Rashtriya Pioneer Pride: मंत्री मायासिंह के स्थान पर पार्षद को मिला टिकट मंत्री मायासिंह के स्थान पर पार्षद को मिला टिकट ================================================================================ Dilip Thakur on 02/11/2018 14:52:00 भाजपा के 177 प्रत्याशियों की सूची, 35 विधायकों के टिकट कटे भोपाल। भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में 35 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। आधा दर्जन महिला विधायक भी इस लिस्ट में जगह नहीं पा सकी हैं। मंत्री मायासिंह की बजाए उनके क्षेत्र के पार्षद को टिकट दिया गया है। लिस्ट में सबसे बड़ा झटका लगा है शिवराजसिंह चौहान में मंत्री रहीं मायासिंह को, उनका टिकट काट दिया गया है। मायासिंह की जगह उनके क्षेत्र के पार्षद सतीश सिकरवार को टिकट दिया है। मायासिंह ग्वालियर पूर्व से चुनाव लड़ती रही हैं। इसके अलावा गौरीशंकर शेजवार को भी टिकट नहीं मिला है। शेजवार की जगह उनके बेटे को टिकट मिला है। इसके अलावा बीजेपी में शामिल हुए 3 निर्दलीय विधायकों सुदेश राय को सीहोर, मुनमुन सेन को सिवनी और कलसिंह भावर को झाबुआ से प्रत्याशी बनाया गया है। 53 सीटों पर नाम घोषित नहीं किए गए हैं। इंदौर जिले के प्रत्याशियों के नाम भी घोषित नहीं किए गए। राज्य में विधानसभा की 230 सीटें हैं। मप्र में 28 नवंबर को वोटिंग होगी और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इनके टिकट कटे... 1. सबलगढ़- मेहरबानसिंह रावत की जगह सरला रावत 2. सुमावली- सत्यपाल सिंह की जगए बीएसपी से आए अजबसिंह 3. ग्वालियर- पूर्व से मायासिंह की जगह सतीश सिकरवार 4. सेवढ़ा- प्रदीप अग्रवाल के स्थान पर राधेलाल 5. गुना- पन्नालाल शाक्य की जगह गोपीलाल जाटव 6. अशोक नगर- गोपीलाल जाटव की जगह राम कोरी 7. सुरखी- पारूल साहू की जगह सुधीर यादव 8. टीकमगढ़- केके श्रीवास्तव के स्थान पर राकेश गिरि 9. पृथ्वीपुर- अनिता नायक के स्थान पर अभय यादव 10. छतरपुर- ललिता यादव मंत्री की जगह अर्चना सिंह 11. मलहरा- रेखा यादव की जगह ललिता यादव 12. हटा- उमा खटीक की जगह पीएल टंटवे 13. गुन्नौर- महेन्द्र सिंह की जगह राजेश वर्मा 14. रामपुर- हर्ष सिंह (मंत्री) के स्थान पर विक्रमसिंह 15. सेमरिया- नीलम मिश्रा के स्थान पर केपी त्रिपाठी 16. त्यौंथर- रमाकांत तिवारी के स्थान पर श्यामलाल द्विवेदी 17. देवसर- राजेन्द्र मेश्राम की जगह सुभाष वर्मा 18. जयसिंह नगर- प्रमिला सिंह के स्थान पर जयसिंह 19. जैतपुर- जयसिंह मरावी के स्थान पर मनीषा सिंह 20. बांधवगढ़- ज्ञान सिंह के स्थान पर शिवनारायण सिंह 21. बहोरीबंद- प्रभात पांडे के स्थान पर प्रणय पांडे 22. साहपुरा- गंगाबाई धुर्वे के स्थान पर मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे 23. जुन्नारदेव- नाथन शाह के स्थान पर आशीष ठाकुर 24. आमला- चैतराम मानेकर के स्थान पर योगेश 25. घोड़ाडोंगरी- सज्जन सिंह के स्थान पर गीताबाई 26. सांची- गौरशंकर शेजवार (मंत्री) के स्थान पर उनके बेटे मुदित शेजवार 27. विदिशा- शिवराज सिंह के स्थान पर मुकेश टंडन 28. आष्टा- रंजीतसिंह गुनवान के स्थान पर रघुनाथ मालवीय 29. बागली- चंपालाल देवड़ा के स्थान पर पहाड़सिंह 30. मांधाता- लोकेन्द्रसिंह तोमर के स्थान पर नरेन्द्रसिंह तोमर 31. महेश्वर- राजकुमार मेव के स्थान पर भूपेन्द्र आर्य 32. सेंधवा- रतनसिंह रावजी आर्य के स्थान पर अंतरसिंह आर्य 33. सरदारपुर- वेलसिंह भूरिया के स्थान पर संजय बघेल 34. धरमपुरी- कालूसिंह ठाकुर के स्थान पर गोपाल कनोजे ३5. घटिया- सतीश मालवीय के स्थान पर अशोक मालवीय 36. रतलाम ग्रामीण- मथुरालाल के स्थान पर दिलीप मकवाना 37. सैलाना- संगीता चारेल के स्थान पर नारायण मेढ़ा 38. मनासा- कैलाश चावला के स्थान पर माधव मारू