Rashtriya Pioneer Pride: भगवान श्रीराम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा भगवान श्रीराम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा ================================================================================ Dilip Thakur on 03/11/2018 11:22:00 अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थापित की जाएगी लखनऊ। अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा योजना तैयार की जा रही है। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली (देवउठनी ग्यारस) पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। महापौर ने बताया कि प्रतिमा स्थल का चयन मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अधिकारियों की टीम दो-तीन स्थलों का परीक्षण कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि दीपावाली आने दीजिए, जनता को अच्छी खबर मिलेगी।