Rashtriya Pioneer Pride: बेटे ने की मां की हत्या बेटे ने की मां की हत्या ================================================================================ Dilip Thakur on 01/12/2018 12:43:00 एक रात में तीन बार किया हत्या का प्रयास मुंबई। पुलिस ने 80 वर्षीय एक महिला की हत्या के आरोप में उसके ही पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुत्र पर आरोप है कि उसने मां को नींद की गोलियां देने के बाद कैंची से उसकी हत्या कर दी। एक ही रात में उसने तीन बार अलग-अलग तरीकों से मां की हत्या की कोशिश की। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम है- योगेश शेनॉय (53 वर्ष)। सुबह पड़ोसियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस योगेश के निवास पर पहुंची और उसकी वृद्ध मां का शव बरामद किया। पड़ोसियों ने बताया कि मां-बेटे का अक्सर झगड़ा होता रहता था। इस आधार पर पुलिस ने योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार योगेश ने बताया कि मां अक्सर उससे झगड़ती रहती थी। इससे वह परेशान हो गया था और उसने मां को रास्ते से हटाने की ठान ली। बीती रात उसने मां को सोने के पहले गिलास में दूध दिया। दूध में नींद की तीस गोलियां मिला दी थीं। मां उस दूध को पीकर सो गई। उसे लगा कि इससे उसकी मौत हो जाएगी। करीब दो घंटे बाद उसने चेक किया तो मां की सांसें चल रही थीं। इसके बाद उसने मां का गला दबाया लेकिन इससे भी उसकी मौत नहीं हुई तो अंत में उसने कैंची से गला रेत दिया। योगेश ने बताया कि विवाह के चार साल बाद ही पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। वह मां के साथ रहता था। योगेश की करतूत से हर कोई हतप्रभ हैं कि कोई बेटा ऐसा कृत्य कैसे कर सकता है।