Rashtriya Pioneer Pride: किसानों का 1771 करोड़ का कर्ज माफ किसानों का 1771 करोड़ का कर्ज माफ ================================================================================ Dilip Thakur on 07/12/2018 15:10:00 पंजाब सरकार का फैसला, 109731 लाख किसान लाभान्वित जालंधर। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 1 हजार 771 करोड़ का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। इससे करीब 1 लाख 9 हजार 730 किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को हितग्राहियों को इसके चेक बांटे। उन्होंने कहा कि शनिवार तक सभी किसानों के खाते में रुपए पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पंजाब के किसानों से अपील की कि कीटनाशकों का इस्तेमाल कम से कम करें। जल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जल्द ही सरकार की तरफ से भी इस संबंध में कोई सकारात्मक कदम उठाए जाने का ऐलान किया है।