Rashtriya Pioneer Pride: छात्रा को सड़क पर जिंदा जलाया छात्रा को सड़क पर जिंदा जलाया ================================================================================ Dilip Thakur on 19/12/2018 11:39:00 आगरा की घटना, स्कूल से घर लौट रही थी आगरा। कानून- व्यवस्था को लेकर आगरा में डीजीपी पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े 10वीं की छात्रा को दो लोगों ने सड़क पर जिंदा जला दिया। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। छात्रा 70 प्रतिशत जल चुकी है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार छात्रा की उम्र 15 साल है। हमले के समय वह साइकल से घर लौट रही। वह लालउ स्थित अपने घर से करीब अधा किलोमीटर की दूरी पर थी तभी अचानक आए दो अज्ञात युवकों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका और फिर जलती हुई तीली उस पर फेंक दी। छात्रा कुछ समझ पाती उसके पहले ही वह आग से घिर गई। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और डायल 100 को सूचित किया। पुलिस ने छात्रा को एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों के निर्देश पर उसे दिल्ली ले जाया गया। छात्रा के पिता एक शू फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी को किसने मारने की कोशिश की है।