Rashtriya Pioneer Pride: राजस्थान में मंत्रियों ली शपथ राजस्थान में मंत्रियों ली शपथ ================================================================================ Dilip Thakur on 24/12/2018 12:54:00 18 विधायक पहली बार बने मंत्री जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण सोमवार को हुआ। 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। तीन दिन के मंथन के बाद दिल्ली में राजस्थान का मंत्रिमंडल तय हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ चर्चा के बाद 23 मंत्रियों के नाम तय किए। मंत्रिमंडल में शामिल 18 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। पहली बार निर्वाचित हुए 25 से अधिक विधायकों में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया। 11 महिला विधायकों में से केवल सिकराय की विधायक ममता भूपेश को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मुस्लिमों में भी सिर्फ पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को मौका दिया गया। गठबंधन के दल आरएलडी से विधायक सुभाष गर्ग मंत्री बनाए गए। कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर), परसादीलाल मीणा (लालसोट), बीडी कल्ला (बीकानेर), चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह (सिविल लाइंस), झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया, सुजानगढ़ से मास्टर भंवरलाल मेघवाल, अंता से प्रमोद जैन भाया, बायतू से हरीश चौधरी, रमेश मीणा (सपोटरा), पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद, केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा। राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार- बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामनिया, वैर से भजनलाल जाटव,अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, कोलायत से भंवरसिंह भाटी, सिकराय से ममता भूपेश, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, सांचौर से सुखराम विश्नोई, हिंडौली से अशोक चांदना, कोटपूतली से राजेन्द्रसिंह यादव और गठबंधन दल आरएलडी के भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग राज्यमंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री होंगे। पहली बार मंत्री बने विधायकों के नाम- सुभाष गर्ग, लालचंद, प्रतापसिंह, उदयलाल आंजना, ममता भूपेश, हरीश चौधरी, अर्जुन बामनिया, भंवरसिंह, रमेश मीणा, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, रघु शर्मा, टीकाराम जूली, विश्वेंद्रसिंह,भजनलाल, राजेन्द्र यादव, सालेह मोहम्मद, गोविंद डोटासरा।