Rashtriya Pioneer Pride: भारतीय छात्र पर हमला भारतीय छात्र पर हमला ================================================================================ Dilip Thakur on 11/12/2017 11:28:00 हैदराबाद निवासी एक युवक अमेरिका के शिकागो में गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है। वह पढ़ाई के लिए शिकागो गया हुआ है। तेलंगाना। हैदराबाद निवासी एक युवक अमेरिका के शिकागो में गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है। वह पढ़ाई के लिए शिकागो गया हुआ है। पीड़ित छात्र का नाम मोहम्मद अकबर है। वह मूल रूप से हैदराबाद का निवासी है। अकबर ने कुछ महीनों पहले शिकागो की एक यूनिवर्सिटी में हायर स्टडीज के लिए दाखिला लिया था और तब से वहीं रह रह था। शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों और अकबर के बीच किसी बात पर बहस हुई थी। विवाद बढ़ा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने अकबर को गोली मार दी और भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अकबर के पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है। अकबर पर हुए हमले की खबर के बाद उनके परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। उनके पिता ने केंद्र और राज्य सरकार से अमेरिका में अकबर का समुचित इलाज कराने और उसे वापस भारत लाने के लिए गुहार लगाई है।