Rashtriya Pioneer Pride: 75 मंजिला होटल प्रारंभ 75 मंजिला होटल प्रारंभ ================================================================================ Dilip Thakur on 13/02/2018 12:23:00 ऊंचाई 356 मीटर, हर कमरा अलग डिजाइन का दुबई। दुनिया की सबसे ऊंची होटल दुबई में प्रारंभ हो गई है। गेवोरा नामक यह होटल 356 मीटर ऊंची है। इसके पहले भी दुनिया की सबसे ऊंची होटल बनाने का रिकॉर्ड दुबई के नाम पर ही था। दुबई में ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी है जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है। नवनिर्मित होटल गेवोरा की ऊंचाई पिछली होटल जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस से एक मीटर ज्यादा है। मार्किस का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ था। नई होटल 75 मंजिला है तथा इसमें 582 कमरे हैं। हर कमरे की डिजाइन अलग है। वर्ष 2020 में यूएई ग्लोबल ट्रेड फेयर एक्सपो की मेजबानी करने वाला है। इस दौरान कई देशों से लोग यहां आएंगे। एक्सपो की तैयारियां जारी है। इसी के तहत कई विशिष्ट इमारतों का निर्माण भी किया जा रहा है।