Rashtriya Pioneer Pride: निकेश अरोड़ा को मिला 8 अरब 50 करोड़ का पैकेज निकेश अरोड़ा को मिला 8 अरब 50 करोड़ का पैकेज ================================================================================ Dilip Thakur on 06/06/2018 13:49:00 नई कंपनी में बने सीईओ मुंबई। टेलीफोन आॅपरेटिंग कंपनी सॉफ्टबैंक के चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर रहे निकेश अरोड़ा को नई कंपनी पालो अल्टो नेटवर्क में सीईओ की जिम्मेदारी मिली है। नई कंपनी ने उन्हें 128 मिलियन डॉलर अर्थात 8 अरब 50 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का पैकेज दिया है। अरोड़ा 2 वर्ष तक सॉफ्टबैंक के सीओओ रहे और 2015 में जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एग्जिक्युटिव बने। सॉफ्टबैंक ने उन्हें 290 मिलियन डॉलर का पैकेज दिया था। ब्लूमबर्ग पे इंडेक्स के मुताबिक अरोड़ा से पहले पालो अल्टो नेटवर्क के मुखिया रहे मार्क मैक लाफलिन अमेरिका के पांचवे सबसे अधिक सैलरी पाने वाले एग्जिक्युटिव थे।